रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं परम मित्र श्री सुरेश कोली जी को हरिराम टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान में उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) का दायित्व मिलने पर महापौर श्री विकास शर्मा ने उनके कार्यालय पहुंचकर समस्त कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि श्री सुरेश कोली जी के लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव से इस महत्वपूर्ण दायित्व को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री कोली जी अपनी कार्यकुशलता एवं अनुभव के माध्यम से इस जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
