IMG-20260928-WA0097
  • शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा, SSP ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

रुद्रपुर। छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने चुनाव के मद्देनजर जनपद के समस्त अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

SSP अजय गणपति ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

संवेदनशीलता के आधार पर कॉलेजों एवं प्रमुख स्थानों के आसपास घुड़सवार पुलिस दस्तों की तैनाती की गई है। इनके माध्यम से प्रभावी गश्त और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख स्थानों पर दंगा-रोधी वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों को चुनाव से संबंधित गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को कहा गया है।

पुलिस के अनुसार, विवाद, अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करेगी।

error: Content is protected !!