- भगत सिंह चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने दी विजयी प्रत्याशियों को बधाई
रुद्रपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत पर रुद्रपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष, ऊधम सिंह नगर विपिन सिंह गहलौत ने विजयी प्रत्याशियों, ABVP पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP की जीत युवाओं और छात्र शक्ति के विश्वास को दर्शाती है। उनके अनुसार यह सफलता संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि ABVP विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में मिली सफलता कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह के साथ नई जिम्मेदारी भी लेकर आई है।
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों और संगठन के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रचित गंगवार, चन्दन भट्ट, अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, सुमित गंगवार, शिवम शर्मा, अभिषेक दास, कमल जोशी, सचिन वर्मा, अंकित, मोहित सोनकर, रवि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। इस दौरान आतिशबाजी एवं मिष्ठान्न वितरण कर जीत की खुशी मनाई गई।
