IMG-20260919-WA0077
  • SSP अजय गणपति के निर्देशन में सितारगंज पुलिस की कार्रवाई; केरल के पालक्काड से आरोपी आफताब गिरफ्तार, नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया गया

सितारगंज। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नाबालिग के लापता होने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को सितारगंज क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की सूचना मिली थी। नाबालिग की माता की तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 362/2026 दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP अजय गणपति ने नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के अलग-अलग राज्यों में नाई/बार्बर का काम करने की जानकारी मिली। इसके बाद दिल्ली समेत कई संभावित स्थानों पर तलाश की गई।

जांच में यह भी जानकारी सामने आई कि आरोपी पूर्व में केरल में नाई का काम कर चुका है और वर्तमान में वहीं मौजूद हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम केरल पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से तलाश शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद थाना चालिस्सेरी, जनपद पालक्काड, केरल क्षेत्र से आरोपी आफताब को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 14 वर्षीय नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया।

विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 137(2), 87(1), 65(1) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
आफताब पुत्र अलकाब हुसैन, निवासी कुँवरपुर सिसैया, सितारगंज, उम्र 23 वर्ष।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव, महिला कांस्टेबल ज्योति शर्मा, कांस्टेबल प्रेम कन्वाल तथा थाना चालिस्सेरी, केरल की स्थानीय पुलिस शामिल रही।

error: Content is protected !!