IMG-20260918-WA0066
  • टांडा जंगल में देर रात हुआ हादसा
  • पेड़ से भिड़ी अनियंत्रित बाईक

रूद्रपुर। हल्द्वानी रोड पर देर रात टांडा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार फुलसुंगी निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगापुर रोड स्थित नंद विहार कालोनी निवासी गायत्री परिवार के नगर संचालक अशोक छाबड़ा का 24 वर्षीय पुत्र गर्वित छाबड़ा और आटा चक्की व्यवसायी राजपाल चौहान का पुत्र चेतन चौहान गुरूवार को किसी काम से हल्द्वानी गये थे, देर रात बाईक से वापस लौटते
उनकी बाइक संख्या यूके 06 बीएन 8480 टांडा पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

शुरुआती जांच में दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने जांच के बाद उनकी पहचान चेतन चौहान और गर्वित छाबड़ा के रूप में की। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। दो युवाओं की दुखद मृत्यु से फुलसुंगी क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रारंभिक जांच में बाइक के तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस बाइक की स्थिति, घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। हादसे से ठीक पहले बाइक की गति और घटनास्थल की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!