IMG-20260915-WA0042
  • रुपयों के लेन-देन के विवाद में हत्या की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश, लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद

ऊधमसिंहनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हरदीप सिंह हत्याकांड का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए वारदात में शामिल दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे रुपयों के लेन-देन को लेकर उत्पन्न विवाद सामने आया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त की निशांदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को रजविन्दर कौर पत्नी सुखदेव सिंह, निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर ने अपने पुत्र हरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी गुलजारपुर कुण्डेश्वरी, कोतवाली काशीपुर की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि संदीप सिंह ने अपनी पत्नी एवं माता की मौजूदगी में हरदीप सिंह को गोली मारी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने मामले के शीघ्र अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 274/2026, धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।

वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों से जांच को मिली दिशा

गठित टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच के साथ सुरागरसी-पतारसी की। संदिग्धों से पूछताछ के अलावा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन और विश्लेषण किया गया। पुलिस की लगातार कार्रवाई और विवेचना के आधार पर हत्याकांड में शामिल दोनों अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि हत्या के बाद साक्ष्यों को छिपाने एवं नष्ट करने के षडयंत्र में अभियुक्ता संदीप कौर की भूमिका रही।

दो अभियुक्त गिरफ्तार

संदीप सिंह उर्फ सोना, पुत्र सुरजीत सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी गौरा फार्म, थाना कोतवाली कुण्डा, जनपद ऊधमसिंहनगर को पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया है।

वहीं, संदीप कौर, पत्नी संदीप सिंह उर्फ सोना, उम्र 35 वर्ष, निवासी गौरा फार्म, थाना कोतवाली कुण्डा, को हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने एवं नष्ट करने के षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद

पुलिस ने अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और अभियुक्त की कार बरामद की है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

हत्याकांड के शीघ्र खुलासे में निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुण्डा, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार, गोविन्द मेहता, मनोज देव, सोनू सिंह, नवीन चन्द्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक रविश राम सहित कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, संजय कुमार, गणेश मेहरा, भरत बिष्ट, राजीव कुमार और राजकुमार की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!