IMG-20260915-WA0021
  • पुलभट्टा पुलिस ने स्कूटी सवार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बहेड़ी से हल्द्वानी ले जा रहे थे नशीले इंजेक्शन

किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त, भयमुक्त एवं नशामुक्त देवभूमि के संकल्प के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में थाना पुलभट्टा पुलिस ने बहेड़ी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को स्कूटी समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को थाना पुलभट्टा पुलिस टीम बहेड़ी बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उक्त नशीले इंजेक्शनों को बहेड़ी से हल्द्वानी ले जा रहे थे। बरामदगी को NDPS Act के तहत कमर्शियल क्वांटिटी में माना गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया।

मामले में थाना पुलभट्टा में मुकदमा अपराध संख्या 145/2026 के तहत धारा 8/22/60 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज बिष्ट (33 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह, निवासी शिश महल, सेंट टैरेसा स्कूल के पीछे, कैनल रोड, थाना काठगोदाम, नैनीताल तथा मुर्सलिन उर्फ भूरा (32 वर्ष) पुत्र मो. खलील, निवासी वार्ड नंबर 24, गफ्फूर बस्ती, लाइन नंबर 17, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज बिष्ट का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह हल्द्वानी क्षेत्र में स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

बरामदगी

  • 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन
  • 01 स्कूटी

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमप्रकाश नेगी, हेड कांस्टेबल कुलदीप आर्य, कांस्टेबल चारु पन्त और कांस्टेबल शुभम सैनी शामिल रहे।

error: Content is protected !!