IMG-20260830-WA0014
  • 945 ट्रेटा पैक देशी शराब “माल्टा” और तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद, दोनों आरोपी टनकपुर के निवासी

सितारगंज। ऊधमसिंहनगर में अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली सितारगंज पुलिस ने रसोयापुर के पास चेकिंग के दौरान दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी सरकड़ा की टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 21 पेटियों में कुल 945 ट्रेटा पैक देशी शराब ब्रांड “माल्टा” बरामद हुई।

पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK 04 AY 5925 को भी कब्जे में लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी सयाल, निवासी ग्राम बोहराकोट, थाना टनकपुर, चंपावत और तुषार, निवासी कपूर बस्ती, थाना टनकपुर, चंपावत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सन्नी सयाल के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत पहले से दो अभियोग दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!