IMG_20260816_211506
  • 08 से 14 अगस्त तक चले विशेष अभियान में 3,985 चालान, 134 वाहन सीज; ओवरस्पीड, स्टंट ड्राइविंग और मोबाइल इस्तेमाल करने वालों पर भी कार्रवाई

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जनपद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। 08 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चले इस अभियान में थाना पुलिस, यातायात पुलिस और सीपीयू द्वारा जिलेभर में कुल 3,985 कार्यवाहियां की गईं, जबकि 134 वाहन सीज किए गए।

अभियान के दौरान तीन सवारी के 700 चालान, ओवरस्पीड के 175, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 214, रेश/स्टंट ड्राइविंग के 170, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के 38 और ड्रंक ड्राइविंग के 17 चालान किए गए। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2,537 चालान किए गए।

कार्रवाई में कोतवाली सितारगंज में 507, यातायात पुलिस काशीपुर में 417, यातायात पुलिस रुद्रपुर में 413, कोतवाली पंतनगर में 402 और सीपीयू काशीपुर में 387 कार्यवाहियां की गईं। वहीं काशीपुर में 24, जसपुर में 19, सितारगंज में 17 और खटीमा में 13 वाहनों को सीज किया गया।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना ऊधमसिंहनगर पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, ओवरस्पीड व स्टंट ड्राइविंग से बचने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की अपील की।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!