IMG-20260816-WA0013
  • चेयरमैन कुंदन लाल अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

रुद्रपुर । उत्तराखंड की प्रमुख चावल निर्यातक कंपनी केएलए इंडिया लिमिटेड के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष भी हर्षाेल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में केएलए ग्रुप के चेयरमैन कुंदन लाल अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया और राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

समारोह में केएलए प्रबंधन की ओर से संस्था के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए प्रबंधन ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता में कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का केएलए के प्रबंध निदेशक अरुण अग्रवाल एवं निदेशक अशोक अग्रवाल ने स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नरेश कंसल, संजय गोयल सहित अन्य अतिथियों को केएलए प्रबंधन की ओर से सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अतिथियों ने संस्था की कार्यप्रणाली और सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर केएलए ग्रुप के चेयरमैन कुंदन लाल अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर है। देश की प्रगति में उद्योग और व्यापार जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संस्था की प्रगति में उनके योगदान की सराहना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी के बाद देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए देशहित में योगदान देना चाहिए।

केएलए के प्रबंध निदेशक अरुण अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके कर्मचारियों की मेहनत और टीम भावना पर निर्भर करती है। केएलए परिवार के प्रत्येक सदस्य ने अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संस्था को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। निदेशक अशोक अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और कर्मचारियों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े विचार भी साझा किए गए।

कार्यक्रम में खटीमा, सितारगंज एवं नानकमत्ता से राहुल अग्रवाल, रोहित गोयल, हेम जोशी, कपिल सिंघल, रविंद्र यादव, मदन अग्रवाल, आशु कतवाल, गौरव शुक्ला एवं विनय कंसल सहित अशोक अग्रवाल, उत्सव अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, नमन अग्रवाल, रक्षित अग्रवाल, गिरीश, भुवन, सुरेंद्र, राजेंद्र, बुधपाल,बबली सहित अन्य अतिथि, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!