- ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
रुद्रपुर । फुलसुंगा स्थित आरएन पाल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हर्षाेल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता गिरि ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या गीता गिरि ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और ईमानदारी, अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में ज्योति, शिवानी, पूजा, हेमलता, साक्षी, गीतिका, सुनीता, आस्था एवं जया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
