IMG-20260815-WA0147
  • ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात थे आरक्षी भुवन चंद्र आर्या, वर्ष 2009 में पुलिस विभाग में हुए थे भर्ती; पुलिस परिवार ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति जताई संवेदना

ऊधमसिंहनगर। जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार को उस समय गहरा आघात पहुंचा, जब कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात आरक्षी स्व. श्री भुवन चंद्र आर्या का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

स्व. भुवन चंद्र आर्या मूल रूप से हल्द्वानी के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2009 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती होकर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वर्तमान में वह कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात थे।

उनके आकस्मिक निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस परिवार ने कहा कि स्व. आरक्षी भुवन चंद्र आर्या का निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति और अत्यंत पीड़ादायक है।

ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य, साहस और शक्ति प्रदान करने की कामना की। पुलिस परिवार ने यह भी कहा कि वह इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है।

ॐ शांति।

error: Content is protected !!