IMG-20260815-WA0160
  • इलाज के दौरान शाहनवाज की हुई मौत, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी ईंट की बरामद

रुद्रपुर। रुद्रपुर क्षेत्र में युवक पर ईंट से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तौफीक उर्फ गोलू (18) को किच्छा बाईपास रोड स्थित एफएसएल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 की शाम वार्ड नंबर 18, खेड़ा निवासी शाहनवाज (27) पर आरोपी गोलू ने जान से मारने की नीयत से सिर पर ईंट से हमला किया था। हमले में शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में शाहनवाज के भाई फरमान की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उपचार के दौरान 13 अगस्त की रात शाहनवाज की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमे में धारा 103 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने 14 अगस्त की रात किच्छा बाईपास रोड स्थित एफएसएल के पास से तौफीक उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

तौफीक उर्फ गोलू पुत्र स्व. शाहिद अली, निवासी वार्ड नंबर 18, खेड़ा, रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 18 वर्ष।

बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट।

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक दीपक कौशिक, प्रभारी चौकी रम्पुरा
  • उपनिरीक्षक धीरज टम्टा
  • हेड कांस्टेबल राजकुमार
  • कांस्टेबल महेंद्र कुमार
error: Content is protected !!