IMG-20260813-WA0068
  • ₹1.26 लाख की नगदी बरामद, पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रामपुर में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा

रुद्रपुर। मलसी क्षेत्र में 8 अगस्त की रात हुई डकैती की घटना का रुद्रपुर पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती की ₹1.26 लाख की धनराशि बरामद की है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मलसी निवासी विनीत पाठक की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा संख्या 414/2026 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर जल्द से जल्द घटना का अनावरण करने के निर्देश दिए।

निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर और एसओजी की चार संयुक्त टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और बाल अपचारी को साथ लेकर ग्राम पसियापुर, थाना विलासपुर, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) में दबिश दी। यहां से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ प्रिंसदीप सिंह (19), हरपाल सिंह (48), हरजीत सिंह और सतपाल सिंह (28) के रूप में हुई है। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी मामले में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,26,000 की चोरी की धनराशि बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह, उपनिरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, उपनिरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल ललित मोहन, नवीन गिरी, हरीश मेहरा और देवेन्द्र तोम्कियाल शामिल रहे।

error: Content is protected !!