IMG-20260802-WA0074
  • बम भोले के जयघोष के बीच हरिद्वार रवाना हुए श्रद्धालु, सकुशल यात्रा की कामना

रुद्रपुर। सावन मास के पावन अवसर पर रम्पुरा से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत रवाना किया। इस दौरान “बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सभी कांवड़ियों को मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावन मास में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धालु पूरी आस्था और भक्ति के साथ हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं, जिससे उन्हें आध्यात्मिक सुख और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे और उनकी यात्रा सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय हो।

कांवड़ यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में राजेश कोली, प्रीतम कोली, सतीश कोली, रोहित कोली, समीर कोली, सचिन पाल, सुनील कोली, अजय श्रीवास्तव, पवन कोली, पंकज कोली सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे।

error: Content is protected !!