IMG-20260803-WA0015
  • रात करीब 11:45 बजे मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर पाया काबू, आग लगने के कारणों की जांच जारी

रुद्रपुर। शहर के भगत सिंह चौक के पास आर्य समाज मंदिर वाली गली स्थित श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में सोमवार रात करीब 11:45 बजे अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, यह बुटीक शहर के समाजसेवी डॉ. संदीप डोगरा की धर्मपत्नी श्रीमती शैलजा डोगरा द्वारा संचालित किया जाता है। आग से बेसमेंट में रखा सामान काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से पूरा शोरूम जलने से बच गया।

घटना के दौरान शहर के समाजसेवी संजय ठुकराल भी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों में सहयोग किया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंचकर आग बुझाने से बड़ा नुकसान टल गया।

error: Content is protected !!