- धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मिलती है मजबूती : राजकुमार ठुकराल
रुद्रपुर। वार्ड नंबर 32 स्थित दुर्गा कॉलोनी में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुन और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी कलश यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा, सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।
उन्होंने सभी लोगों से अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर पीताम्बर त्रिपाठी, तरुण दत्त, राजाराम यादव, उमेश कुमार सिंह, सुरेंद्र बेलवाल, पुनीत गांधी, रवि मिश्रा, कुलदीप कुमार दीक्षित, विद्याराम सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
