IMG-20260802-WA0020
  • झील क्षेत्र में सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख के तहत रुद्रपुर पुलिस ने ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि झील के समीप कुछ लोग बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली रुद्रपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक खुशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि पुलिस टीम के पहुंचने पर दो व्यक्तियों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर कोतवाली रुद्रपुर पहुंचाया।

तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 121(1), 351(2) एवं 352 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह (27), निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर (मूल निवासी पंजाब) तथा सुरजीत कुमार (28), निवासी बेस पड़ेमा, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

error: Content is protected !!