IMG-20260731-WA0055
  • अधिवर्षता और ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त 6 अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र भेंट कर दीं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार को ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले छह अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज, कानून और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में भी ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं और उनका अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर होता है।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का अंत अवश्य है, लेकिन पुलिस परिवार से उनका आत्मीय संबंध हमेशा बना रहेगा। एसएसपी ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और विभाग व वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी:

  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्याम बहादुर थापा (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)
  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी दुर्गा सिंह भण्डारी (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)
  • अपर उपनिरीक्षक (ना.पु.) राजेन्द्र प्रसाद पन्त (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)
  • मुख्य आरक्षी (ना.पु.) महेश सिंह (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)
  • मुख्य आरक्षी (ना.पु.) कुन्दन सिंह बिष्ट (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)
  • आरक्षी (ना.पु.) विजय नाथ गोरस्वामी (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खटीमा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रुद्रपुर सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मान, आत्मीयता और भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुए इस समारोह में सभी ने सेवानिवृत्त साथियों के उत्कृष्ट सेवाकाल को नमन करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

error: Content is protected !!