IMG-20260708-WA0018
  • राम मंदिर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग, नगर कांग्रेस ने 84 घंटा शिव मंदिर में किया विरोध प्रदर्शन

रुद्रपुर। अयोध्या के राम मंदिर तथा उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को रुद्रपुर के 84 घंटा शिव मंदिर, रम्पुरा में उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

उपवास कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने धार्मिक स्थलों पर कथित चढ़ावा और सोने की चोरी के मामलों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे धार्मिक स्थलों से कथित चोरी और अनियमितताओं के आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में भाजपा और आरएसएस की मिलीभगत है तथा यह हिंदुओं की आस्था के साथ विश्वासघात है।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और जनता इसका जवाब समय आने पर देगी।

कार्यक्रम में आनंद शर्मा, सियाराम कोली, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, बेबी सिकदार, सुनील चुग, पार्षद शुभम दास, आशीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!