- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को किया याद
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम जिला महामंत्री तरुण दत्ता की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष कमल जिंदल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के बाद गांधी पार्क स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका जीवन राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति के संरक्षण में सभी से अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रचित सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
