cps
  • सृष्टि पाल ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में किया टॉप
  • 186 विषयों में विद्यार्थियों ने हासिल की डिस्टिंक्शन

रूद्रपुर। मॉडल कॉलोनी स्थित नगर के प्रतिष्ठित कोलम्बस पब्लिक School के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय की कला वर्ग की मेधावी छात्रा सृष्टि पाल ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कला वर्ग की ही छात्रा अतुल्या यादव ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग के छात्र अनस अहमद ने 90.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान वर्ग में अनस अहमद ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि वाणिज्य वर्ग में जगजीवन सिंह गिल ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई पहचान दिलाई है।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में उत्कर्ष प्रताप सिंह ने कम्प्यूटर साइंस में 99 अंक, प्रभपुनीत सिंह ढिल्लन ने अंग्रेजी में 96 अंक, अनस अहमद ने गणित में 96 अंक तथा श्वेता सिंह ने साइकोलॉजी में 98 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सृष्टि पाल एवं उत्कर्ष गुप्ता ने हिन्दी विषय में 96-96 अंक अर्जित किए। उत्कर्ष गुप्ता ने इतिहास में 96 अंक, सृष्टि पाल ने राजनीति शास्त्र में 95 अंक तथा जगजीवन सिंह गिल ने अर्थशास्त्र में 98 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वाणिज्य वर्ग में अलीशा परवीन ने लेखाशास्त्र में 94 अंक तथा रोहित कपूर ने बिजनेस स्टडीज़ में 95 अंक हासिल किए। वहीं प्रगति उपाध्याय ने फिजिकल एजुकेशन में 96 अंक, अलविरा मिर्जा ने जीव विज्ञान में 93 अंक, मानस सिंह ने रसायन विज्ञान में 92 अंक तथा अनस अहमद ने भौतिक विज्ञान में 86 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल 186 विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया।

विद्यालय के चेयरमैन केसर दास ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रबंध निदेशक मनोज खेड़ा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!