310FF7F9-BBBF-49C5-93A7-554DF4DD4921
  • लोक रचना समिति के ऑडिशन में 110 प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति
  • सेमीफाइनल के लिए 30 बच्चों का हुआ चयन

रुद्रपुर। लोक रचना समिति द्वारा आयोजित स्कूली बच्चों की गायन प्रतियोगिता के ऑडिशन में शहर और आसपास के विभिन्न स्कूलों के 110 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया। सुरों के इस महाकुंभ में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें से निर्णायक मंडल ने सेमीफाइनल के लिए तीन अलग अलग वर्गों से कुल 30 मेधावी प्रतिभागियों का चयन किया है।

शहर के होटल अम्बर में आयोजित इस गायन प्रतियोगिता के ऑडिशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमेनिटी स्कूल के एमडी सुभाष अरोरा, विशिष्ट अतिथि शील चन्द्र ग्रुप के एमडी शुभल गोयल, वरिष्ठ उद्योगपति अशोक अदलखा और लोक रचना समिति के संयोजक केवल कृष्ण बतरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष अरोरा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लोक रचना समिति पिछले कई वर्षों से इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने गर्व से कहा कि इस मंच से निकली शहर की प्रतिभाएं इंडियन आइडल जैसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शो में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर, जूनियर और सब जूनियर तीन वर्गों में किया गया। विख्यात गायिका आशा भौंसले को समर्पित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने च्वॉइस राउंड के दौरान वाद्य यंत्रों के साथ अपनी मधुर आवाज का प्रदर्शन किया। निर्णायक सुजाता नारंग और शैली बंसल ने बारीकी से परखने के बाद सीनियर वर्ग से सेमीफाइनल के लिए डीपीएस स्कूल की वृंदा, गुरमान सिंह, आरएएन स्कूल के वियान फुटेला, स्टोन रिज स्कूल की इशिका, जेपीएस स्कूल के ध्रुव और साई जोशी, एमेनिटी स्कूल की परिधि और अदिति, हरदेव म्यूजिक एकेडमी के जय और श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज की पीहू का चयन किया।

जूनियर वर्ग से आरएएन स्कूल की मिष्ठी, वंशिका जोशी, स्टोन रिज स्कूल की प्रत्याक्षा टम्टा, डीपीएस के आस्तिक नरूला, जेपीएस स्कूल के आयुष्मान चौबे, अराध्या सक्सेना, दिव्यांशी शाह, रेनबो स्कूल के निखिल और गुरुनानक स्कूल की अदिति को चुना गया। वहीं सब जूनियर वर्ग में आरएएन स्कूल के माधव और आरव नेगी, नाद योग संगीत कला केंद्र के आहन पाण्डे, डीपीएस स्कूल के अक्षत अग्रवाल, मान्या, शिवांशी, एमेनिटी स्कूल की आनवी जखमोला, शौर्य शर्मा, जेपीएस स्कूल के उद्यान और नैन्सी सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल हुए।

इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक केवल कृष्ण बतरा सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केवल कृष्ण बतरा ने बताया कि सफल प्रतिभागियों का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 18 मई को रुद्रा होटल में आयोजित होगा। फाइनल में प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहित बतरा और भविष्य धींगरा ने किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ अमृता शर्मा, कोलंबस स्कूल के प्रबंधक मनोज खेड़ा, होटल अंबर के प्रबंधक लक्ष्य अरोड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, पूर्व युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कामरा, महामंत्री पवन गापल्ली, चेतन बत्रा, रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष अमित बंगा, सिद्धार्थ सरदाना, निशांत भसीन, हरजीत ग्रोवर, शैली फुटेला, विनोद फुटेला और अवंतिका सहित संगीत प्रेमी और अभिभावक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!