spa 02

 

  •  6 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग समेत 5 युवतियां रेस्क्यू
  •  ब्यूटी क्वीन स्पा में चल रहा था जिस्म का अनैतिक कारोबार

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर में मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने रुद्रपुर के गाबा चौक स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर देह व्यापार के संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच युवतियों को रेस्क्यू करते हुए दो महिलाओं समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एएचटीयू टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि ‘ब्यूटी क्वीन स्पा एंड सैलून’ नामक सेंटर में बाहरी राज्यों की युवतियों को लाकर उनसे अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद प्रभारी ।भ्ज्न् निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से पांच मोबाइल फोन, एक स्कैनर, रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई, जिससे इस पूरे नेटवर्क के संचालन के प्रमाण भी मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में स्पा सेंटर की संचालिका लालनुनसियामी उर्फ किकी निवासी कोलासिब, मिजोरम, उसका पति मौ. शेहरियार निवासी बरेली, एच लालछनहिमा निवासी मिजोरम, दीपक सिंह निवासी रुद्रपुर, संजय श्रीवास्तव निवासी पीलीभीत/रुद्रपुर तथा लालरमजावी उर्फ निकी शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह मिजोरम की युवतियों को अच्छे रोजगार का लालच देकर रुद्रपुर लाता था और बाद में उन्हें डरा-धमकाकर जबरन देह व्यापार में धकेल देता था।

छापेमारी के दौरान रेस्क्यू की गई पांच युवतियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं, जो इस मामले की गंभीरता को और बढ़ा देती है। पुलिस ने सभी पीड़िताओं को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में मिजोरम के ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन, आइजोल में पहले से दर्ज मुकदमे से भी समन्वय स्थापित किया गया है, जहां संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई चल रही है।

इस पूरे प्रकरण में कोतवाली रुद्रपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(5), अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मिजोरम पुलिस के साथ तालमेल बनाकर आरोपियों के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, जिससे इस तरह के अन्य गिरोहों का भी खुलासा हो सके।

एसएसपी अजय गणपति ने इस कार्रवाई को जनपद में मानव तस्करी और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ।भ्ज्न् टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कैसे चलता था पूरा रैकेट

रुद्रपुर के स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे इस गिरोह का तरीका बेहद संगठित था। आरोपी मिजोरम से युवतियों को नौकरी और बेहतर जीवन का लालच देकर यहां लाते थे। शुरुआत में उन्हें सामान्य काम का भरोसा दिया जाता था, लेकिन बाद में डर और दबाव बनाकर देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी और पूरा नेटवर्क गोपनीय तरीके से संचालित किया जाता था। एचटीयू की इस कार्रवाई ने न सिर्फ इस रैकेट का पर्दाफाश किया है, बल्कि मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क की ओर भी संकेत दिया है।

error: Content is protected !!