Screenshot_46

मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का गायघाट इलाका मंगलवार देर रात रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पॉक्सो (POCSO) एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान हुई जबरदस्त गोलीबारी में एक स्थानीय युवक की जान चली गई, जबकि गायघाट थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उग्र भीड़ ने पुलिस की कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

घटनाक्रम: गिरफ्तारी के दौरान भड़की हिंसा

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के अनुसार, पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने असिया/चोरनीया गांव पहुंची थी। पुलिस के पहुँचते ही आरोपी अपने घर से निकलकर पड़ोसी के घर में छिप गया। जब पुलिस ने वहां दबिश दी, तो ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी, वहीं ग्रामीणों की ओर से भी गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। इसी क्रॉस-फायरिंग में एक स्थानीय युवक को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

error: Content is protected !!