IMG-20260605-WA0019
  • पुलिस लाइन रुद्रपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों संग लगाया पौधा, कहा— “हरियाली ही खुशहाली का आधार, स्वच्छ पर्यावरण सुरक्षित भविष्य का द्वार”

रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान SSP अजय गणपति ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए SSP अजय गणपति ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और सुरक्षित भविष्य की नींव है।

 

उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उपाय अपनाने तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी प्रण लिया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात जितेंद्र चौधरी, क्षेत्राधिकारी पंतनगर/लाइन डी.आर. वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक गजेंद्र सिंह परवाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने जनपदवासियों से भी पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहभागी बनने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने की अपील की।

error: Content is protected !!