IMG-20260903-WA0115
  • सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, विधायक शिव अरोड़ा समेत जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रुद्रपुर शहर भक्तिमय नजर आया। सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में पांच मंदिर से भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बाल स्वरूप श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकियों के दर्शन के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पूरा शहर गूंजता रहा।

शोभायात्रा भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, त्रिशूल चौक, डीडी चौक, मुख्य बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पांच मंदिर पहुंची। मार्ग में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

शोभायात्रा के दौरान विधायक शिव अरोड़ा श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर उनका पुष्पवर्षा एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

पांच मंदिर में विधायक शिव अरोड़ा का सम्मान

शोभायात्रा के पांच मंदिर पहुंचने पर सनातन धर्म सभा की ओर से विधायक शिव अरोड़ा का विशेष स्वागत किया गया। सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में नमन कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवता का संदेश देने वाला महापर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से पूरी मानवता को कर्म का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने सनातन धर्म सभा पंच मंदिर सहित आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

बाजारों में दिखी कृष्ण भक्ति की छटा

शोभायात्रा के दौरान रुद्रपुर के प्रमुख बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। रंग-बिरंगी सजावट, धार्मिक ध्वज, भक्ति संगीत और भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शोभायात्रा में विधायक तिलराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, दर्जामंत्री रामपाल, उत्तम दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल चौहान, गुरमीत सिंह, राजकुमार फूटेला, राजेश डाबर, पंकज बांगा, प्रीत ग्रोवर, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, वेद ठुकराल, मनीष गगनेजा, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, बॉबी अरोड़ा, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, कुलदीप चंद, मनोज मदान, राधेश शर्मा, निमित्त शर्मा, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, नमन चावला, गुरमीत सिंह, सचिन मुंजाल, रविंद्र धामी, मयंक कक्कड़, विक्की वाल्मीकि, नागेंद्र गंगवार, रवि दिवाकर, राज कोली, धर्मेंद्र कोली, मोहित कक्कड़, सुनील सिंह, डंम्पी चोपड़ा, सुभाष यादव, रामप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भव्य झांकियों, श्रद्धालुओं के उत्साह और जगह-जगह हुए स्वागत के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा ने रुद्रपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता की शानदार तस्वीर प्रस्तुत की।

error: Content is protected !!