- SSP अजय गणपति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई, आरोपी को उसके निवास से दबिश देकर किया गिरफ्तार
सितारगंज। महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में वादिनी की शिकायत के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 384/26 के तहत धारा 69 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, वादिनी ने आरोप लगाया कि प्रेम संबंध के दौरान आरोपी ने उसे विवाह का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में विवाह की बात सामने आने पर आरोपी कथित रूप से शादी से पीछे हट गया और महिला से नाता तोड़ लिया।
विवेचना के दौरान वादिनी के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 69 BNS का अपराध पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व वह बरुवाबाग, शक्तिफार्म में कार्य करता था, जहां उसकी मुलाकात वादिनी से हुई थी। आरोपी ने दोनों के बीच पूर्व परिचय और आपसी संबंध होने की बात भी बताई।
गिरफ्तार आरोपी: विशाल कुमार पुत्र राम प्रताप, निवासी जोशी कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत, उम्र 26 वर्ष।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, कांस्टेबल पंकज बसेड़ा और कांस्टेबल सुनील पाठक शामिल रहे।
