IMG-20260811-WA0002
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, गंगापुर रोड से हुई गिरफ्तारी; आरोपी को न्यायालय में किया जा रहा पेश

रुद्रपुर। एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर हुई सड़क दुर्घटना और उसके बाद मारपीट के मामले में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 11 अगस्त 2026 को गंगापुर रोड से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 की रात एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में 8 अगस्त को वादी अंकित निवासी गांधी कॉलोनी, वार्ड नंबर 27, रुद्रपुर ने कोतवाली में तहरीर दी।

तहरीर के मुताबिक, अंकित के भाई अभिषेक और उनके रिश्ते के भाई जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर पीछे से आई स्कॉर्पियो कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।

आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो चालक सन्नी चुघ ने वाहन से उतरकर अभिषेक के साथ मारपीट की और फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 413/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त सन्नी चुघ पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम, निवासी भूरारानी वार्ड नंबर 32, उम्र 32 वर्ष को गंगापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं विधिसम्मत विवेचना करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम

  • अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर
  • प्रकाश दानु, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर
  • खुशवंत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर
  • दीपक कौशिक, प्रभारी चौकी रम्पुरा
  • शंकर भट्ट, कांस्टेबल कोतवाली रुद्रपुर
  • दीपक कुमार, कांस्टेबल कोतवाली रुद्रपुर
  • राजवीर शाही, कांस्टेबल कोतवाली रुद्रपुर
error: Content is protected !!