- कार्यकर्ताओं और परिवारजनों की मौजूदगी में स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान, शिव अरोरा बोले— शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से मिलती है नई ऊर्जा
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने अपने परिवार, पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ दोनों वरिष्ठ नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष और सांसद के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक विधायक आवास पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में स्वागत का माहौल बना रहा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उनके जैसे एक कार्यकर्ता के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद अजय भट्ट का आतिथ्य करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है और उनसे लगातार सीखने का अवसर मिलता है।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने परिवार सहित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद अजय भट्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, शालनी बोरा, राजकुमार फुटेला, हरीश जल्होत्रा, राजेश डाबर, गुन्नू चौधरी, मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, जगदीश विश्वास, नीरज बत्रा, राजकुमार चौधरी, पंकज बांगा, उमेश पासरीचा, विक्की घई, निशान ढल्ला, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, सुखदेव भल्ला, जीतेन्द्र संधू, राधेश शर्मा, शंकर विश्वास, सुनील यादव, मनोज मदान, अनमोल विर्क, राजीव ग्रोवर, राजेश बजाज, रमेश कन्याल, आयुष चिलाना, कपिल शर्मा, मयंक कक्कड़, राजेश कामरा, संदीप राव, मनोज छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
