IMG-20260610-WA0044
  • देहरादून स्थानांतरण पर एसएसपी अजय गणपति ने सराहा कार्यकाल, स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पद पर तैनात रहे श्री जितेन्द्र चौधरी के देहरादून स्थानांतरण पर मंगलवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम एसएसपी ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने श्री जितेन्द्र चौधरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री चौधरी ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कई अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित किया, जिससे पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूती मिली।

विदाई समारोह में एसएसपी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर नई तैनाती और आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं पुलिस परिवार ने भी उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में एसपी सिटी रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर, सीएफओ, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!