Screenshot_2026_0513_221415

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पंतनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर दबिश दी।
जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी एक महिला ने पंतनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को शिव कॉलोनी निवासी ध्रुव राजपूत अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी ध्रुव राजपूत पुत्र हर लाल, निवासी शिव कॉलोनी, वार्ड नंबर-13, जवाहर नगर, पंतनगर, उम्र 19 वर्ष को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
महिला और बाल अपराधों के मामलों में पुलिस की इस तेज कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!