IMG_20260723_164038
  • उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, साथियों संग लिया बाबा का आशीर्वाद

रुद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

राजकुमार ठुकराल ने विशेष पूजा-अर्चना के दौरान भगवान महाकाल से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और समाज में सकारात्मक वातावरण बने रहने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से समाज में प्रेम, सौहार्द और समृद्धि का वातावरण बना रहे।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था व्यक्ति को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सफलता लेकर आए, यही उनकी प्रार्थना है।

इस अवसर पर उनके साथ ललित सिंह बिष्ट, राजेश ग्रोवर, आनंद शर्मा, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसारी, रामसेवक कोली सहित अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे। सभी ने भगवान महाकाल के दर्शन कर प्रदेश और देश की उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की।

error: Content is protected !!