- न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में पुलिस ने की कार्रवाई, सभी आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया पेश
किच्छा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में वारंटियों के सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली किच्छा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 04 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 01 सितंबर 2026 को न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल श्रीवास्तव, कविता, राजकुमार और रामवती को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ केस संख्या 569/23 में धारा 323/324/325/504/506 IPC के तहत मामला संबंधित है। वहीं कविता, राजकुमार और रामवती के खिलाफ केस संख्या 51/22 में धारा 147/504/506 IPC के तहत मामला संबंधित है।
गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक दीपक जोशी, हेड कांस्टेबल भगवत परिहार और कांस्टेबल देवराज, कोतवाली किच्छा शामिल रहे।
