- खानपुर, मोहनपुर समेत कई गांवों में बैठकों को किया संबोधित, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान
रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने खानपुर नंबर-1, खानपुर नंबर-2, मोहनपुर नंबर-2 सहित कई गांवों में बैठकें कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भारी संख्या में जनसभा में पहुंचने की अपील की।

बैठकों को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाना चाहिए। ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और आम लोगों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जनसभा की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि हल्द्वानी की जनसभा में उमड़ने वाली भीड़ प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का स्पष्ट संदेश देगी।
बैठकों में कार्यकर्ताओं ने भी जनसभा को सफल बनाने का भरोसा जताते हुए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया। इस दौरान रैली की तैयारियों, आवागमन की व्यवस्था और प्रत्येक क्षेत्र से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, चौ. ओमपाल सिंह, अंकित बठला, परिमल राय, दिनेश पंत, आशीष बाला, दीपक गाईन, तुषार बाला, ललिता राय, बबिता, ओमपाल चौधरी, नित्यानंद मंडल, चमन सिंह, विजय सिकदार, अमर चंद मल्लिक, विद्युत सिकदार, मनोरंजन साना, भक्तो दास, सूरज विश्वास, दीपक वैद्य, सुकुमार, गोपाल मुखर्जी, विकास सरकार, सुनील सिकदार, विजय हाल्दार, प्रकाश सिकदार, प्रकाश दास, रोहित सरदार, समीर सिकदार, किशोर, इंद्रजीत हाल्दार, मनोज गाईन, परिमल अधिकारी, आकाश बठला, ललित बिष्ट, अशोक विश्वास, विजय विश्वास, मुनव्वर प्रधान, मुराद अली, रीना राय, शांति मंडल, रेखा विश्वास, प्रभावती, उपप्रधान जुगराज सिंह जग्गा, अमर मल्लिक, परितोष हाल्दार, आकाश विश्वास, केरू मंडल, नारायण, सुशील, आरती सरकार, आलोक राय, रेवा विश्वास, नमिता, सविता, हेमलता, अंजू ढाली, करूणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
