IMG-20261002-WA0121
  • तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस को मिली सफलता, जुगराज सिंह उर्फ जग्गा पर दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमे

गदरपुर। थाना गदरपुर क्षेत्र के मसीत स्थित धर्मकांटे पर 25 सितंबर को हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में थाना गदरपुर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुगराज सिंह उर्फ जग्गा पुत्र केवल सिंह, निवासी मोहनपुर नंबर-1, थाना दिनेशपुर और आदेश ठाकुर पुत्र राकेश ठाकुर, निवासी वार्ड नंबर-7, थाना गदरपुर के रूप में हुई है। दोनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस मामले में वादी जुम्मा की तहरीर के आधार पर थाना गदरपुर में FIR संख्या 284/2026 दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जुगराज सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गदरपुर, दिनेशपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, पंतनगर और मोहम्मदी, जिला खीरी के मामले शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट, उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा, उ0नि0 सुनील सुतेड़ी (एसओजी काशीपुर), कांस्टेबल लक्ष्मण कुमार, रवीन्द्र सिंह और दिनेश रावत शामिल रहे।

error: Content is protected !!