IMG-20260625-WA0044
  • एसएसपी अजय गणपति की रणनीति रंग लाई, तमंचा, कारतूस, आई-20 कार और लूट की नकदी बरामद

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हाईवे पर डम्पर चालकों को निशाना बनाकर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, लूट की 15 हजार रुपये नकदी और घटना में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। जांच में सामने आया कि आरोपी हाईवे पर डम्पर चालकों को रोककर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते थे और तमंचे के बल पर मारपीट कर नकदी लूट लेते थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच के आधार पर जैतपुर घोसी क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

एसएसपी अजय गणपति ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर वाहन रोकता है या अवैध वसूली का प्रयास करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

error: Content is protected !!