IMG-20260820-WA0050
  • ग्राम बुकसौरा में स्मैक बिक्री के दौरान कार्रवाई, पूछताछ में सामने आए अन्य तस्करों के सुराग

दिनेशपुर। ऊधम सिंह नगर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर थाना दिनेशपुर पुलिस ने ग्राम बुकसौरा में कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 57 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, थाना दिनेशपुर पुलिस टीम ग्राम बुकसौरा में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने छिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम बुकसौरा, थाना दिनेशपुर, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बरामद स्मैक के संबंध में एक अन्य व्यक्ति का नाम बताया है। साथ ही दिनेशपुर क्षेत्र में मादक पदार्थ खरीदने वाले और तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात पुलिस ने कही है। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना दिनेशपुर में FIR संख्या 128/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

छिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम बुकसौरा, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 35 वर्ष।

बरामदगी

  • 57 ग्राम स्मैक

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, चौकी प्रभारी जयनगर; अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह बोरा; कांस्टेबल महेंद्र तथा महिला कांस्टेबल पूजा शामिल रहे।

error: Content is protected !!