IMG-20260519-WA0009

रुद्रपुर-कांग्रेस पार्टी के अनेकों पार्षदों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आज शहर में लगातार हो रही विद्युत कटौती के विरोध में नगर निगम स्थित डीजीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, हंगामा किया व प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

कांग्रेस जनों ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में शहर की अनेक कॉलोनियों, मलिन बस्तियों में 8-10 घंटे की अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में छोटे बच्चों, बुजुर्गों, व्यापारियों एवं मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में विद्युत की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है, लेकिन विद्युत विभाग सप्लाई को सुचारु रूप से बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। आए दिन लंबी-लंबी कटौती से न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है, बल्कि व्यापारियों का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं छोटे कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया का भी जमकर विरोध किया। उनका कहना था कि विद्युत विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर आम जनता का “खून चूसने वाला मीटर” साबित हो रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि उत्तराखंड स्वयं विद्युत उत्पादन करने वाला प्रदेश है, इसके बावजूद प्रदेश की जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जो सरकार और विद्युत विभाग की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और अनावश्यक कटौती बंद नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद सौरभ राज बेहड़, मोहनलाल खेड़ा,पार्षद शुभम शर्मा, पार्षद इंद्रजीत सिंह, पार्षद सौरभ शर्मा, पार्षद गौरव गिरी, पार्षद अशफाक अंसारी, पार्षद प्रवेश कुरैशी, साजिद खान,मोनिका ढाली, रणजीत राणा,अनंत विश्नोई, राजेंद्र मिश्रा, राजू कोली, पार्षद रिजवान खान, समप्रीत ग्रोवर, विक्की विर्क,विजय पुजारा, राकेश कोली, सोहेल खान,
आकाश यादव,अमर कश्यप,शुभम ठाकुर, विवेक यादव, योगेश शर्मा, प्रदीप कश्यप, दीपक मौर्य,अजय सिंह, सोनू गुप्ता, तुषार वर्मा, कुणाल शर्मा,प्रदीप शर्मा, भगवान दास, प्रवेश शर्मा, भूपराम, अंकित राठौर,रोहित मौर्य,राजा, रोहित सागर शाहिद अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित थे

error: Content is protected !!