- रुद्रपुर में बंगाली समाज की कला, संस्कृति और इतिहास को समर्पित होगा बंग भवन, शासन स्तर पर लंबित प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति देने का किया आग्रह
रुद्रपुर। देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले विधायक शिव अरोरा जहाँ उन्होंने लिखित पत्र के माध्यम से रुद्रपुर मे बनने वाले बंग भवन हेतु भूमि हस्तांतरण व बजट जारी करने हेतु आग्रह किया।

आपको बता दे 14 अगस्त 2023 को रुद्रपुर मे आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम मे विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रस्ताव दिया था कि रुद्रपुर क्षेत्र मे बंगाली समाज कि कला संस्कृति व इतिहास पर आधारित एक बंग भवन का निर्माण होना चाहिए,जिस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल किया गया था।
वही बंग भवन हेतु किच्छा रोड स्थित पुराने ट्रेजरी ऑफिस को विधायक ने अधिकारियो संग मौका भ्रमण कर बंग भवन निर्माण हेतु भूमि को चयनित किया गया था, जिसके भूमि हस्तांतरण प्रकिया को जिला प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
वही इसी संदर्भ मे विधायक शिव अरोरा ने देहरादून मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुलाक़ात कर कहा कि बंग भवन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जा चुका है जिसको जल्द से जल्द स्वीकृति कराकर बंग भवन निर्माण हेतु बजट जारी किया जाये, जिससे बंग भवन का निर्माण करवा कर बंगाली समाज को जल्द से जल्द समर्पित किया जा सके।
