- रुद्रपुर कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह, भजन-कीर्तन के बीच बाबा बर्फानी और वैष्णो देवी के भक्तों का हुआ अभिनंदन
रुद्रपुर। श्री अमरनाथ और माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा सकुशल पूर्ण कर लौटे श्रद्धालुओं का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर पुष्प वर्षा और फूलमालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ बाबा बर्फानी के जयकारे लगाए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि अमरनाथ और वैष्णो देवी की कठिन एवं पवित्र यात्रा पूर्ण कर लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष रुद्रपुर से श्रद्धालुओं का जत्था यात्रा के लिए रवाना होता है। इस वर्ष यात्रियों के प्रस्थान के समय वह क्षेत्र से बाहर थे, इसलिए उनके लौटने के बाद कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलकामना करते हुए कहा कि बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा प्रदेश और देश में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम रहे।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधायक शिव अरोरा द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सिटी क्लब उपाध्यक्ष पंकज बांगा, अजय चड्डा, अशोक गुम्बर, राजीव मिड्डा, रवि सिडाना, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, मोहित कक्कड़, मनीष चुघ, नितीश धीर, वासु गुम्बर, नितिन भल्ला, जगदीश टंडन, अंकित नरूला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
