IMG-20260923-WA0028
  • धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं: राजकुमार ठुकराल

रुद्रपुर। संजय नगर स्थित बसंती पूजा प्रांगण में आयोजित अखंड महा नाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रतिभाग कर संकीर्तन सुना और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से ठुकराल का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ ही लोगों को सकारात्मक सोच और सेवा भावना की दिशा में प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर अजय नारायण सिंह, राम कुमार गुप्ता, केरू मंडल, संध्या गाइन, आरती वैद्य, विशला वैद्य, संजय मीना, कविता, सुधांशु, मिंटू विश्वास, सपन मिस्त्री, अजीत सिंह, सुधांशु सिंह, मीनू राय, ममता विश्वास, नारद अधिकारी, सीमा शर्मा, रंजीत तिवारी, शशांक, सतनाम सिंह, विप्रो ढाली, दीपक मैत्र, संजीत मजूमदार, साधन मंडल, वासु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!