- अभिषेक सिंह के समर्थन में तेज होगा जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
रुद्रपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छात्रसंघ चुनाव को लेकर रुद्रपुर स्थित चुनाव कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जिले के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक समन्वय और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए एकजुटता, अनुशासन और सक्रियता के साथ चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला को चुनाव प्रभारी तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।
पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से छात्रहितों को प्राथमिकता देते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक छात्रों तक संगठन की विचारधारा एवं प्रत्याशी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।
बैठक में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान, सुरेश कोहली, काशीपुर सह-प्रभारी भारत भूषण चुग, उपेंद्र चौधरी एवं राम प्रकाश गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं ABVP कार्यकर्ता अंकित सिंह, रोहित भट्ट और नवीन पांडे ‘गुरुजी’ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक सिंह के समर्थन में व्यापक प्रचार अभियान चलाने और उनके पक्ष में चुनावी गतिविधियों को तेज करने का संकल्प लिया।
