- चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली, परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा; गंभीर हालत में चल रहा उपचार
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक वाल्मीकि का हाल जानने के लिए बरेली के भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से मुलाकात की। उन्होंने अभिषेक के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि बीते दिनों काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार अभिषेक वाल्मीकि समेत दो युवक घायल हो गए थे। हादसे में अभिषेक को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल रेफर किया गया था।
वर्तमान में अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने चिकित्सकों से अभिषेक के उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अभिषेक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ठुकराल ने ईश्वर से अभिषेक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
