IMG-20261119-WA0023
  • आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में आयोजित जागरण में भजन गायकों ने बांधा समां, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां के दरबार में टेका माथा

रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में मां भगवती के जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जागरण में पूरी रात श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। मां भगवती के जयकारों और भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती का गुणगान कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जागरण में भजन गायक करन कपूर, संदीप ग्रोवर और बेबी पूजा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। उनकी मधुर भजन प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरी रात मां भगवती की महिमा का गुणगान होता रहा और भक्तों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जागरण में सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जागरण कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मां भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष असीम समद्दार, संजीव बर्मन, कार्तिक विश्वास, नेपाल मजूमदार, बाबू कराती, अमर कराती, ज्योतिष कराती, मनीष कराती, गोलक कीर्तनिया, सरोज राय, संजय ढाली, रंजीत कराती, पंकज राय, प्रभास बाला, गुरदास मंडल, तुषार बर्मन, सम्राट सरकार, शुभम विश्वास, कपिल विश्वास, राजेश कराती, दीपक बर्मन, ललित बिष्ट, अजय नारायण सिंह, संजय ठुकराल और केरू मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!