IMG-20261119-WA0019
  • पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में गांधी पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम, देश के विकास और एकता में इंदिरा गांधी के योगदान को किया याद।

रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी देश की मजबूत और साहसी नेतृत्वकर्ता थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका राजनीतिक जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके नेतृत्व और निर्णयों को देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने देश के विकास, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ता के साथ देश का नेतृत्व किया। उनका जीवन देशसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इंदिरा गांधी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में गोपाल भसीन, रणजीत राणा, उमा सरकार, प्रीति साना, आजम खान, विकास विश्वास, आमान खान, सुभाष राय, सुनील चुग, कैलाश चंद, संजय ठुकराल, संजय आइस, करीम अहमद, मोहन भारद्वाज, करण गंगवार, अमन खान, मोहम्मद इकराम, राधेश्याम बंसल, कमर खान, निसार अहमद, सुनील जड़वानी, भूपेश सोनी, अबरार अहमद, अशफाक अंसारी, जगदीश दास, केरू मंडल, प्रवेश कोली, शेखर गुप्ता, एडवोकेट इंद्रजीत बिट्टा, परवेज कुरैशी, बाबू विश्वकर्मा, शुभम दास, बाबू खान, अरशद खान, हिम्मत राम कोली, फैज राज खान और जमुना प्रसाद कोली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!