रूद्रपुर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और परिजनों को किया गया सम्मानित

रूद्रपुर। जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट एवं सिटी क्लब में आयोजित हुआ, जहाँ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को संविधान और नशामुक्ति की शपथ दिलाई। वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने ध्वजारोहण किया।

सेनानियों व परिजनों का सम्मान

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह और वीरनारी बूथा देवी, प्रीत कौर सहित परिजन अमरजीत सिंह, चन्द्रा सिंह, अमनजीत सिंह, रम्भा सिंह, विजय नाथ, शांति देवी, जीतेश राय, दलबीर सिंह, सोहरन सिंह, आनंद मणि, भगवान सिंह और हरविंदर सिंह को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी और सीडीओ का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया और कहा कि हमें उनके सपनों को साकार करते हुए देश और समाज के विकास में पूर्ण सहभागिता निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ें और समाज निर्माण में रोल मॉडल की भूमिका निभाएँ। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि सेनानियों के बलिदान की वजह से ही आज हम स्वतंत्र हैं। उन्होंने अधिकारियों से कर्तव्यों के निष्पक्ष निर्वहन और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर जोर दिया।

सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह ने भी अपने विचार रखे। उमाशंकर नेगी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशप्रेम से सराबोर किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, एसीएमओ डॉ. हरेन्द्र मलिक, डॉ. संजीव सरना, एएनएम सीमा, सहायक अध्यापक अमरजीत बजाज, अपर संख्याधिकारी प्रीति चौपड़ा, अन्वेषक पूजा नयाल, सहायक अध्यापक बृजेश गुप्ता, सहायक कृषि अधिकारी यशपाल सिंह राणा और उप परियोजना निदेशक राजेन्द्र शामिल रहे।

खेल प्रतियोगिता में उत्साह

क्रॉस कंट्री रेस में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओपन पुरुष वर्ग में सौरभ रावत प्रथम, सोलित कुमार द्वितीय और पुष्कर चन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। ओपन महिला वर्ग में अजरा बी पाशा ने प्रथम, दीपा ने द्वितीय और गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अराध्या चौहान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

गणमान्य जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, सीटीओ डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, एसडीएम मनीष बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, मुख्य उद्यान अधिकारी एस.के. शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री भट्ट सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!