- पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा- 26 नवंबर को देहरादून में निकाली जाएगी विशाल रैली, हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज राज्यपाल को सौंपे जाएंगे
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेशभर में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत रुद्रपुर की भूतबंगला बस्ती में अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से हस्ताक्षर कराकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि अभियान के तहत एकत्रित किए गए हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज और बैनर 23 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में अनिवार्य रूप से जमा कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 26 नवंबर को प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे।
इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी शैलजा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जुटाए गए हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज राज्यपाल को सौंपे जाएंगे।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष ममता रानी, उमा सरकार, पार्षद परवेज कुरैशी, संजय ठुकराल, कुंवर पाल कोली, राकेश कुमार, चन्द्रभान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

