IMG-20261118-WA0048
  • श्रीमद् श्याम संकीर्तन एवं भंडारे में हुए शामिल

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनकपुर स्थित गोलोकधाम गोशाला मंदिर में आयोजित श्रीमद् श्याम संकीर्तन एवं भंडारे में प्रतिभाग कर श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने श्री श्याम प्रभु का स्मरण कर विधिवत आशीर्वाद प्राप्त किया और गौमाता को चारा खिलाकर गौसेवा की।

कार्यक्रम में महापौर ने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की और गोपाष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। श्री श्याम संकीर्तन के दौरान भक्तिमय वातावरण में उन्होंने प्रभु का स्मरण किया। इसके उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता की सेवा और धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, संवेदना और सेवा भाव का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। गोपाष्टमी का पर्व हमें गौमाता के संरक्षण, संवर्धन और सेवा के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।

उन्होंने श्री श्याम प्रभु से समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए आयोजन के सफल संचालन के लिए गोलोकधाम गोशाला के सभी पदाधिकारियों एवं सेवाभावी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, प्रवेश साहनी, महेश बब्बर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!