- राय कॉलोनी और संजय नगर खेड़ा में आयोजित धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, आयोजकों ने स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने राय कॉलोनी, वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप में आयोजित श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा संजय नगर खेड़ा, वार्ड नंबर 11 में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। दोनों आयोजनों में पहुंचने पर आयोजकों ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं। सभी को मिलजुलकर त्योहार मनाने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
ठुकराल ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर डॉ. सुमित राय, विजय डे, मिथुन दास, विजय साना, राज चक्रवर्ती, विभजीत मंडल, प्रणव राय, जयंत मंडल, संजीत साना, दीपक राय, कृष्णा मंडल, बिट्टू माझी, विशाल मल्लिक, विश्वजीत ढाली, सौरभ मिस्त्री, मनीष हालदार, राहुल मंडल, प्रभात मंडल, देवाशीष चट्टोपाध्याय, रमेश मुखर्जी, विप्लव विश्वास, अमृत विश्वास, सूरज मिस्त्री, प्रदीप राय, अमल दास, डेविड वाला, राहुल दत्ता, समरेश बैरागी, जयदेव सरकार, गगन मंडल, तिलक मल्लिक, अनुपम विश्वास और आनंद दत्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
